चोरों ने नगदी सहित उड़ाए लाखों के जेवर : दीदारगंज
दीदारगंज - आजमगढ़ : दीदारगंज थाना क्षेत्र के पूक (पुष्पनगर) गाव में अज्ञात चोरों ने घर के दरवाजे का ताला तोड़कर लाखों रुपए के जेवरात सहित डेढ़ लाख रुपए की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने पर दी है। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा पंजीकृत नहीं हो सका।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार को थाना क्षेत्र के पूक (पुष्प नगर) गाव निवासी खुर्शीद पुत्र मो० शफी अपने घर में ताला लगा कर अपने पत्नी के साथ अपने रिश्तेदार के यहां शादी में लोनियाडीह फूलपुर गया था, वहां से वापस गुरुवार को सुबह 9:00 बजे के लगभग जब वह अपने घर आया तो देखा कि घर के दरवाजे का ताला टूटा था और दरवाजा खुला हुआ था घर में प्रवेश किया तो देखा कि कमरों में सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था और घर में रखे बॉक्स खुले थे छानबीन किया तो देखा कि घर में रखें 6 अदद सोने की अंगूठी, 7 अदद सोने का आयरन, 2 अदद सोने की चैन, 2 अदद सोने का मांग टीका, एक अदद चांदी की गले की सीकड़, एक जोड़ी चांदी की सौकबंद, 1 जोड़ी चांदी की छागल, तीन अदद घड़ी, 3 मोबाइल सेट, तीन ऊलेन के कंबल तथा एक लाख पचास हजार रुपए नगद घर से अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। पीड़ित ने चोरी की घटना की लिखित तहरीर दीदारगंज थाने में दे दी है।























































Leave a comment