Latest News / ताज़ातरीन खबरें

स्वच्छता पखवाड़ा के तहत मऊ जंक्शन सहित अन्य स्टेशनों,पेंट्रीकार आदि में चला स्वच्छता अभियान

मऊ।वाराणसी।रेलवे बोर्ड के निर्देशों के अनुपालन में दिनांक 01 से 15 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा चलाया जा रहा है |

इसी क्रम  में मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी  आशीष जैन के कुशल मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (ईएनएचएम)अनुभव पाठक के नेतृत्व में आज 13 अक्टूबर 2026 को मंडल केमऊ ,आजमगढ़,  बलिया, बनारस, वाराणसीसिटी, गाजीपुरसिटी, भटनी जंक्शन, छपरा, सीवान, देवरिया सदर, बेल्थरा रोड, सलेमपुर, प्रयागराज रामबाग एवं अन्य छोटे बड़े स्टेशनों पर स्वच्छता पखवाड़ा अभियान को लेकर रेलवे स्टाफ़,ओबीएचएसस्टाफ़,पैंट्री/कैटरिंग स्टाफ़,स्टेशनवेंडर और कॉन्ट्रैक्टर के लिए एसडब्ल्यूएम नियम, 2026 के मुख्य प्रावधानों, कचरा अलग करने की ज़रूरतों, बड़े पैमाने पर कचरा पैदा करने वालों की ज़िम्मेदारियों और नियमों का पालन न करने पर लगने वाले जुर्माने के बारे में सेशन/ब्रीफ़िंग और क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया |

स्टाफ़ और वेंडर्स के लिए जागरूकता बढ़ाने वाले छोटे अभियान/साइन-अप ड्राइव, ताकि वे कचरे को अलग-अलग करने और उसके निपटान के नए नियमों का पालन करने का संकल्प लिया गया |स्वच्छता रैली के माध्यम से, जनता को “स्वच्छरेल, स्वच्छ भारत” और    “आओ, भारतीय रेल को स्वच्छ बनाने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ाएँ” जैसे नारों के साथ स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया । इसके अतिरिक्त, सार्वजनिक घोषणाओं के माध्यम से यात्रियों को स्टेशन की स्वच्छता बनाए रखने में मदद करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।उक्त जानकारी महेशगुप्ता जनसंपर्कअधिकारी वाराणसी ने दी। 

                                                          


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh