कोरोना वायरस की महामारी ने आजमगढ़ पत्रकार के भाई की जिंदगी छीनी
बिलरियागंज/आजमगढ़ कोरोना वायरस की महामारी ने आजमगढ़ पत्रकार के भाई की जिंदगी छीन ली। भाई की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
बिलरियागंज के बिंदवल गांव निवासी व पत्रकार खुर्रम आलम नोमानी के बड़े भाई 55 वर्षीय खाबर आलम नोमानी लगभग 12 दिन से कोरोना की महामारी से बीमार थे। हालत में सुधार न होने पर परिवार के लोगों ने कानपुर के एक अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया था। उनकी हालत सुधरने के बजाय दिन पर दिन बिगड़ती गई। शुक्रवार की रात को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शनिवार को सुबह कानपुर से उनका शव जब बिंदवल गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। खाबर आलम नोमानी पेशे से ठेकेदारी के साथ प्रॉपर्टी डीलर का भी काम करते थे । उनके निधन से पत्रकारों व शुभ चिंतकों में भी शोक की लहर है।
























































Leave a comment