श्रीराम जानकी मन्दिर दुर्गापूजा समिति बड़ागांव के पदाधिकारियों का चयन
घोसी। मऊ।श्री राम जानकी मंदिर बड़ागांव बाजार घोसी मऊ पर श्री दुर्गा पूजा समिति श्री राम जानकी मंदिर बड़ागांव बाजार घोसी की आवश्यक बैठक संरक्षक गुड्डन पुजारी के देख रेख में सम्पन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया।
सर्वसम्मति से पुनः गुड्डन श्रीवास्तव पुजारी को संरक्षक,अर्जुन उमरवैशय को अध्यक्ष चुना गया एवं अजय वर्मा को कोषाध्यक्ष तथा अनुपम विश्वकर्मा को पूजा मन्त्री, सागर गुप्ता को जुलुस मन्त्री तथा सजावट कार्य का दायित्व प्रेम वर्मा को दिया गया।
सभी पदाधिकारियों से अनुरोध किया गया कि वे सभी अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा से करने के साथ जनसहयोग से इस वर्ष श्री दुर्गा पूजा कार्यक्रम को भव्यता से करेंगे।
संरक्षक गुड्डन श्रीवास्तव पुजारी ने सभी से अनुरोध किया कि सभी लोग प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए कार्यक्रम की सुचिता बनाए रखेंगे।
बैठक में मुख्य रूप से गुड्डन श्रीवास्तव,रंजीत , अशोक लाल श्रीवास्तव उर्फ तिरसू,सुरज जायसवाल, गोपाल पटवा, अभिषेक वर्मा, हिमांशु मोदनवाल,आदि सदस्य उपस्थित रहे उपस्थित रहे।






















































Leave a comment