Latest News / ताज़ातरीन खबरें

एसडीएम ने अकोल्हि मुबारकपुर पहुंच कर धारा 116 के वाद से सम्बन्धित भूमि का जल्द निस्तारण को लेकर किया स्थलीय निरीक्षण

घोसी।मऊ। घोसी तहसील में उपजिलाधिकारी न्यायालय में विचाराधीन वाद अंतर्गत धारा 116 उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 2006 जय प्रकाश बनाम चन्द्रदेव आदि  के जल्द निस्तारण को लेकर एसडीएम अशोककुमारसिंह ग्राम अकोल्हि मुबारकपुर पहुंच सम्बन्धित भूमि का  स्थलीय निरिक्षण किया।
घोसी तहसील के अकोल्हि मुबारकपुर
 गांव में भूमि बटवारा विवाद से जुड़े  बटवारा के लंबित मुकदमे  जय प्रकाश बनाम चन्द्रदेव आदि के बीच लम्बित मुकदमा के जल्द निस्तारण को लेकर एसडीएम अशोककुमारसिंह ने अकोल्ही मुबारकपुर गांव पहुंच कर सभी पक्षों की उपस्थिति में स्थलीय निरीक्षण किया। उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता-2006 की धारा 116 के तहत चल रहे  जय प्रकाश बनाम चन्द्रदेव आदि के मुकदमे में बहस के बाद गुणवत्तापूर्ण निर्णय को लेकर निरीक्षण किया गया।
  निरीक्षण के दौरान एसडीएम अशोककुमारसिंह ने संबंधित भूमि का मौके पर जायजा लिया और स्थल की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली। राजस्व टीम ने मौके से जुड़े तथ्यों के साथ अभिलेखों की स्थिति के संबंध में भी आवश्यक जानकारी जुटाई।  प्रशासन की इस कार्रवाई से प्रकरण से जुड़े तथ्यों को स्पष्ट करने में मदद मिलने की उम्मीद है।
   एसडीएम अशोककुमारसिंह ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जल्द एवं न्यायसंगत निस्तारण को लेकर यह स्थलीय निरीक्षण किया गया है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh