Latest News / ताज़ातरीन खबरें
शरारती तत्वों द्वारा लगाई गई आग से भारी नुकसान
जौनपुर, सरायख्वाजा, सन्दहां गाँव में रविवार को दोपहर करीब 11 बजे शरारती तत्वों द्वारा अपने खेत में आग लगाना भारी पड़ गया जिसका खामियाजा गरीब किसानों को झेलना पड़ा और कई खेतों में रखा गेहूं का फसल,भूसा धू धू कर जल गया ,आपको बता दे कि आग इतना भयंकर था कि सन्दहां केवटापार से हड़ही तक अपना दायरा बना लिया था लोग पास जाने कि हिम्मत नहीं रखते थे लेकिन गाँव के लोग महिलाएँ, बच्चों द्वारा काफी मसक्तत से आग को रोकने का प्रयास जारी रहा मौके पर सरायख्वाजा थाना अध्यक्ष जगदीश कुशवाहा मय फोर्स 112 कि टीम व फायर ब्रिगेड कि तीन गाड़ीया करीब एक घण्टे के अथक प्रयास के बाद आग कि ज्वाला पर काबू पाया गया।




























































Leave a comment