Latest News / ताज़ातरीन खबरें
चौक से दिन दहाड़े बाइक गायब हो जाने से मचा हड़कंप
लालगंज (आजमगढ़ )स्थानीय नगर के मुख्य चौक से दिन दहाड़े बाइक गायब हो जाने से हड़कंप मच गया । पुलिस मौके पर पहुंच कर छान-बीन करने में लग गयी । देवगांव कोतवाली क्षेत्र के इस्माइलपुर बरहती गांव निवासी संदीप कुमार राना पुत्र अमर सिंह शनिवार कि शाम को दवा लेने लालगंज बाजार आए थे मुख्य चौक पर बाइक खड़ा कर दवा व अन्य सामान ले कर लगभग 4:30बजे बाइक के पास गए तो बाइक न देख कर उनके होश उड़ गए । आस-पास जानकारी करने पर कोई जानकारी न मिलने पर पुलिस को सूचना दी गयी । पुलिस के लोग मौके पर आ कर दुकानों में लगे सीसी कैमरे से चोरों कि जानकारी करने लगे । बाजार के मुख्य चौक से बाइक गायब होने कि जानकारी होते ही लोगों में हड़कंप मच गया ।

























































Leave a comment