Latest News / ताज़ातरीन खबरें
4लाख38 हजार रुपये के साथ चोरी को अंजाम देने वाला अभियुक्त48 घण्टे के अंदर हुआ गिरफ्तार
आजमगढ़ शहर कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के अंदर आरोपित युवक को किया गिरफ्तार पुलिस ने गिरफ्तार युवक के पास से चोरी हुए 4 लाख 38 हजार रुपये बरामद कर लिया।
बताया गया कि शहर कोतवाली पुलिस अलग–अलग टीम गठित कर चोरों की धड़ पकड़ के लिए प्रयास कर रही थी। शहर के पहाड़पुर चौकी प्रभारी विनय कुमार दुबे ने बुधवार की रात मुखबिर की सूचना पर धर्मूनाला पुलिया (कोट किला) के पास से आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने चोरी हुए 4 लाख 38 हजार रुपये बरामद कर लिया। गिरफ्तार आरोपित शाद पुत्र मोहम्मद फारूख निवासी मोहल्ला धरमू (कोट किला) थाना शहर कोतवाली का निवासी है।
























































Leave a comment