Latest News / ताज़ातरीन खबरें
जिले में कोरोना संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा, एक्टीव केसों की संख्या 671 पहुंचा
आजमगढ़ जिले में कोरोना संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से भेजी गई रिपोर्ट में कुल 71 नए मरीज मिले हैं। इन मरीजों के मिल जाने से जिले में अब एक्टीव केसों की संख्या 671 पहुंच गई है। ऐसे में जिला प्रशासन की तरफ से कोविड-19 के गाइड लाइन का सख्ती से पालन कराने पर जोर दे रहा।
बता दें कि बढ़ते कोरोना प्रकोप को देखते हुए आज जिलाधिकारी ने जनपद में रात्रि कर्फ्यू लगा दिया है। सीएमओ ने बताया कि जिस प्रकार से कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। यह गंभीर विषय है। इस पर नियंत्रण तभी लग सकता है। जब लोग कोविड-19 गाइड लाइन का सख्ती से पालन करेंगे



























































Leave a comment