परेशानी का सबब बना जलालपुर के प्रसिद्ध मंदिर पलटू साहब के जाने वाले रास्ते के मोड़ पर बना गड्ढा
जलालपुर अम्बेडकर नगर। फकीर के मोड़ जलालपुर नगर का प्रसिद्ध मंदिर बाबा पलटू साहब के तरफ जाने वाले रास्ते के मोड़ पर गड्ढा बना हुआ । जिससे उस रास्ते से आने जाने वाले लोग चोटिल होते रहते हैं ।देर रात तक इस सड़क पर आवागमन बना रहता है। रास्ते के गड्ढे राहगीरों को परेशान कर रहे हैं। महत्वपूर्ण सड़क होने के बाद भी इसकी मरम्मत करवाने के लिए जिम्मेदार बेपरवाह बने हैं।
वहां के स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका प्रशासन को कई बार इस प्रकरण को लेकर शिकायत किया गया है लेकिन नगर पालिका प्रशासन रास्ते को गड्ढा मुक्त बनाने में केवल बार-बार आश्वासन दे रही है । गड्ढा हादसों का सबब बना है। स्कूल जाने वाले बच्चों के अलावा कई बाइक सवार भी चोट लगने के शिकार हो चुके हैं। लेकिन, प्रशासन इसकी तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है।



























































Leave a comment