शार्टसर्किट से लगी आग, गेहूं की खड़ी फसल जलकर हुई खाक : अतरौलिया
अतरौलिया।शार्टसर्किट से लगी आग, गेहूं की खड़ी फसल जलकर हुई खाक ।बता दे कि थाना क्षेत्र के कटवा (फूलवरिया)गांव निवासी हरि भान पांडेय पुत्र समई पांडेय के खेत में दोपहर लगभग 12:00 बजे के करीब शॉर्ट सर्किट से आग लगने से लगभग एक बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। आग की खबर मिलते ही पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाने में कामयाबी पाई नही तो आग की लपटें और विकराल रूप ले लेती।सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग एक बार फिर समय से पहुंचने में नाकाम साबित हुआ जिससे स्थानीय ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है।वही बिजली विभाग द्वारा लापरवाही बरतने का भी ग्रामीणों ने आरोप लगाया। खेतों में लगे बिजली के पोल से चिंगारी निकलने से आए दिन आग लगने की घटनाएं सामने आ रही और इस बात से बिजली विभाग पूरी तरह बेखबर है।






















































Leave a comment