Latest News / ताज़ातरीन खबरें
शार्ट सर्किट से लगी आग ,गाय की हुई मौत -बछिया बुरी तरह झुलसी
फरिहा /मुंहम्मदपुर आजमगढ़। विकासखंड मोहम्मदपुर के गंभीरपुर में सोमवार की सुबह लगभग 11:00 बजे सुनील यादव पुत्र स्वर्गीय सिकंदर यादव के मवेशी घर में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई जब तक लोग आग पर काबू पाते तब तक एक गाय की मृत्यु हो गई तथा एक बछिया गंभीर रूप से झुलस गई। आग की चपेट में मवेशी घर के बगल में रामचंद्र यादव पुत्र मनोज यादव का भी मकान आ गया जिसमें उनके घर में रखा अनाज व व्यक्ति का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही पशु चिकित्सालय गंभीरपुर के डॉक्टर मौके पर पहुंचकर झुलसी बछिया का इलाज शुरू किए तथा लेखपाल उमेश यादव मौके पर पहुंचकर मौका मुवायाना किये।






















































Leave a comment