पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के दुर्व्यवहार मामला पकड़ा तुल्य
लालगंज (आजमगढ़ )पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा आजमगढ़ के प्रमुख व्यापारी आशीष गोयल के साथ किए गए दुर्व्यवहार तथा व्यापारियों के ऊपर दर्ज कराये गए मुकदमे के विरोध में लालगंज के व्यापारियों ने अपनी दुकान बन्द कर भाजपा जिलाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा ।पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के दुर्व्यवहार से आक्रोशित लालगंज के व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को अपनी दुकान बन्द कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम लिखा मांग-पत्र जिलाध्यक्ष ऋषिकान्त राय को सौंप कर दोषी लोगों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए व्यापारियों के ऊपर पुलिस प्रशासन द्वारा दर्ज कराये गए मुकदमे को वापस लेने कि मांग किया हैं । मांग पूरी न होने अनिश्चित कालीन बन्द कि चेतावनी दिया हैं । मांग-पत्र देने वालो में मनोज कुमार साहू, रजनीश जायसवाल, संजय जायसवाल, अरविन्द कन्नौजिया, विकास जयसवाल, सुनील सिंह डब्बू, मोहम्मद जैद, अमन साहू, बलिराम बरनवाल, धीरज जायसवाल,अनूप कुमार गुप्ता, आकाश कुमार सेठ, विजय कुमार बरनवाल सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे ।






















































Leave a comment