धूमधाम से मनाया गया महाराजगंज के बड़े भईया पत्रकार राजनरायण मिश्र का जन्मदिन, मनमोहक दृश्य कैमरे में कैद
आजमगढ़/महराजगंज।महराजगंज क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार राजनरायण मिश्र का शनिवार की शाम 5 बजे नए चौक रवि वस्त्रालय पर क्षेत्रीय पत्रकार व समाजसेवियों ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ जन्मदिन मनाया। वरिष्ठ पत्रकार ने जैसे ही केक काटा वहां मौजूद लोगों ने जन्मदिन की बधाइयां देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस दौरान मौजूद पत्रकारों एवं समाजसेवियों ने एक दूसरे को केक खिलाकर खुशी का इजहार किया। इसके साथ ही शोशल मीडिया के विभिन्न माध्यम से पत्रकार राजनरायण मिश्र को बधाई दी। राजनारायण मिश्र ने कहा कि मेरे जन्मदिन के अवसर पर आप सभी मित्रों, स्नेहीजनों, शुभचिंतकों की अनगिनत शुभकामनाएँ विभिन्न माध्यमों से प्राप्त हुई। मैं कृतज्ञ हृदय से आप सभी का धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ व कोटिश आभार व्यक्त करता हूँ। और यह आशा है कि आप सभी का स्नेह, आशीर्वाद इसी भांति मुझे सदैव प्राप्त होता रहेगा। इस मौके पर पत्रकार बजरंगी विश्वकर्मा, अजय मिश्र, समाजसेवी अजय जायसवाल, चेयरमैन प्रतिनिधि डॉक्टर सुनील जायसवाल, रवि यादव आदि मौजूद रहे।
महाराजगंज आजमगढ़ में पत्रकार भाइयों ने अपने चाहते बड़े भाई पत्रकार राजनारायण मिश्र का धूम धाम से मनाया जन्मदिन, मनमोहक दृश्य pic.twitter.com/k3a7KxIJAd
— GGS NEWS 24 (@ggsnews24) March 1, 2025




























































Leave a comment