Latest News / ताज़ातरीन खबरें

विनोद कुमार यादव बने आजमगढ़ सहोदया स्कूल ऐसोशिएसन के कोषाध्यक्ष

 दीदारगंज-आजमगढ़।मार्टिनगंज तहसील क्षेत्रांतर्गत आमगांव स्थित सेंट तुलसी ग्लोबल स्कूल के प्रधानाचार्य विनोद कुमार यादव को आजमगढ़,सहोदया स्कूल ऐसोशिएसन का निर्विरोध कोषाध्यक्ष चुना गया है।आजमगढ़ में पहली बार सी बी एस सी बोर्ड नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त स्कूलों की आजमगढ़ पब्लिक स्कूल कोटिला में हुई बैठक में आजमगढ़ सहोदया स्कूल ऐसोशिएसन का गठन प्रथम बार किया गया।जिसमें जिले के सभी मान्यताप्राप्त सीबीएसई बोर्ड नई दिल्ली के स्कूलों के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे। जिसमें सर्व सम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसमें सेंट्रल पब्लिक स्कूल जाफरपुर की प्रधानाचार्या रेखा सिंह अध्यक्ष, आजमगढ़ पब्लिक स्कूल कोटिला की प्रधानाचार्या रूपल पांडया उपाध्यक्ष, सर्वोदय पब्लिक स्कूल हरवंशपुर के प्रधानाचार्य विधान तिवारी को मंत्री तो सेंट तुलसी ग्लोबल स्कूल आमगांव के प्रधानाचार्य विनोद कुमार यादव को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।साकेत पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य संत कुमार श्रीवास्तव को सहमंत्री का पद दिया गया है। 

   अन्य सदस्यगण  में मो. कुर्बान, संजय राय, अपर्णा सिंह, दीपाली घोष, सपना सिंह, डॉ. स्वामित्या 
श्रीवास्तवा, सृजन , रोजिना , डॉली बनाए गए।विनोद कुमार यादव प्रधानाचार्य को कोषाध्यक्ष बनाए जाने पर डा0जेपी सिंह आर्थो सर्जन,दुर्गेश सिंह संस्थापक सदस्य देवदूत हेल्पिंग हैंड्स, अनूप सिंह परिहार, गौरव सिंह, नेहा सिंह,विवेक यादव कोच,अभिषेक अस्थाना, दीपक मौर्य, रविकांत पटवा आदि ने बधाई दी है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh