Latest News / ताज़ातरीन खबरें

महाकुंभ में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, आग पर NDRF सहित पुलिस अधिकारियों ने पाया काबू, सिलेंडर फटने से लगी आग


प्रयागराज।  महाकुंभ में आग की ख़बर सामने आई है। सेक्टर 19 मे शास्त्री ब्रिज और रेलवे ब्रिज के बीच में आग लगी है। इस आग के दौरान बड़ा धुआं उठता नज़र आया है। आगने लगने के बाद आस-पास के टेंट को खाली कराया गया। मौके पर तुरंत दमकलकर्मी भी पहुंच गए।

 

NDRF और प्रशासन के लोगों ने आग पर काबू पाया । आग लगने के कारण दर्जनों की संख्या में पंडाल जलकर राख हो गए  मेरे में लगाई गई कई दुकानें जलकर राख हो गई । मामले की जानकारी होते हीं मेला प्रशासन व अग्नि विभाग हरकत में आया और आग पर काबू पाया गया। आग के कारण करोड़ों रुपए के नुकसान हुआ हैं लेकिन अब स्थिति सामान्य हैं।

 

बता दे की महाकुंभ 2025 की शुरुआत हो चुकी है। प्रयागराज में संपूर्ण महाकुंभ लगा है। लाखों की संख्या में श्रद्धालु आज त्रिवेणी संगम में डुबकी लगा रहे हैं। सुबह से ही प्रयागराज के घाटों पर भारी भीड़ है और श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है।
महाकुंभ 13 जनवरी से शुरू हुआ है और 26 फरवरी तक चल चलेगा। यह महाकुंभ 144 सालों बाद आया है और बेहद खास माना जा रहा है। महाकुंभ का पहला शाही स्नान 14 जनवरी यानी मकर संक्रांति के दिन किया जाएगा।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh