Latest News / ताज़ातरीन खबरें

भारत के महान सपूत वीर योद्धा महान महाराणा प्रताप की आज गई मनाई 428वीं पुण्य तिथि

नदवासराय (मऊ)।भारत के महान सपूत वीर योद्धा महान  महाराणा प्रताप की 428वीं पुण्य तिथि आज दिनांक 19 जनवरी 2025 को श्री राम स्वरूप भारती  इंटर कॉलेज के प्रांगण में अखिल भारतीय क्षत्रिय महा सभा भारत, के तत्वाधान में आयोजित की गई ,जिसमें सभा के जिला अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश सिंह ने महाराणाप्रताप के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर यह आवाह्न किया कि महाराणा प्रताप की जयंती और पुण्य तिथि को प्रत्येक घर मे मनाया जाना चाहिए क्योंकि महाराणा प्रताप ने सर्व समाज को साथ लेकर आक्रमणकारी आक्रांताओं को धूल चटाकर भारत माता की रक्षा हेतु संघर्ष किया,
कार्यक्रम में जनपद के सभी ब्लॉक के पदाधिकारी एवं जनपदीय पदाधिकारी जिला उपाध्यक्ष श्री सुनील कुमार सिंह एवं संतोष कुमार सिंह ब्लॉक अध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह कोपागंज ,रवि प्रकाश सिंह मोहम्मदबाद गोहना,राधे श्याम सिंह,संजय सिंह,राहुल सिंह,प्रमोद सिंह,राजेश सिंह डा गोपाल सिंह,हरेंद्र सिंह, रितिक सिह सहित सैकङो लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh