Latest News / ताज़ातरीन खबरें

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान स्वामित्व कार्ड वितरण संपन्न

महाराजगंज । स्थानीय विकासखंड के सभागार में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान स्वामित्व कार्ड वितरण का कार्य दिन शनिवार को दिन में 12:00 बजे प्रधानमंत्री के द्वारा टीवी के के माध्यम से एक साथ पूरे भारत में भारत सरकार की उपलब्धि के बारे में जानकारी दी गई उद्बोधन समाप्त होने के पश्चात स्वामित्व कार्ड वितरण का कार्य विकासखंड के खंड विकास अधिकारी राम सुमिरन द्वारा वितरण किया गया विकासखंड के समस्त ग्राम पंचायत राजस्व गांव की चयनित स्वामित्व (घरौनी  )वितरण कार्य किया गया इसी कड़ी में विकासखंड के सभागार में उपस्थित 6 ग्राम पंचायत की 31 लाभार्थियों को स्वामित्व कार्ड (घरौनी) वितरण कार्य किया गया जिसमें चांदपुर भटोरा में पांच, मदरेपुर नौ, देवरा त्रिपुरारपुर आए मां एक, देवरा त्रिपुरारपुर खालसा चार, सुगौटी पांच,प्रतापपुर सात  लोगों को स्वामित्व कार्ड वितरण किया गया इसके पश्चात खंड विकास अधिकारी द्वारा स्वच्छता अभियान व नशा मुक्ति के लिए शपथ ग्रहण कराया गया जिसमें लोगों ने संकल्प लिया अपने घर के साथ-साथ पूरे गांव में स्वच्छता से संबंधित लोगों को ग्राम पंचायत को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित करेंगे तथा उसी के साथ नशा मुक्ति के लिए भी लोगों को जागरूक करेंगे इस अवसर पर मुख्य रूप से सहायक विकास अधिकारी पंचायत मिथिलेश राय ग्राम पंचायत सचिव हरिओम सहाय पाठक नागेंद्र प्रताप सिंह अमरनाथ यादव हरेंद्र यादव आदि लोग मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh