ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने नवनिर्मित इंटरलॉकिंग का किया लोकार्पण
आजमगढ़ जिले के बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के कोयलसा विकासखंड के डोमनपुर गांव में आने-जाने के लिए कच्चा मार्ग था। बरसात के समय में वह पूरी तरह से पानी में डूब जाता था। ग्रामीणों के लिए यह समस्या का सबब बना था। कई बार कई ग्रामीण इस रास्ते पर गिरकर चोटिल भी हो गए थे। इस दौरान ग्रामीण संबंधित अधिकारियों और नेताओं से गुहार लगाते रहे लेकिन उनकी गुहार किसी ने नहीं सुनी और मार्ग का निर्माण कार्य नहीं कराया गया। इस बात की जानकारी जब ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव को हुई तो वह तत्काल डोमनपुर गांव में इंटरलॉकिंग का कार्य करने के लिए प्रयास करने लगे। उन्होंने तत्काल इसका प्रस्ताव बनाकर भेजा। इसके बाद लगभग 9 लाख रुपये की कीमत से 200 मीटर इंटरलॉकिंग का कार्य हो चुका है। इस कार्य के हो जाने के बाद ग्रामीण बेहद खुश नजर आ रहे हैं। इसी इंटरलॉकिंग का रविवार को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव ने फीता काटकर लोकार्पण किया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव ने बताया कि कई वर्षों से यहां के ग्रामीणों को आने-जाने के लिए केवल एक कच्चा मार्ग था। बरसात के समय में वह भी डूब जाता था। मुझे जब इस समस्या की जानकारी हुई तो मैं प्रस्ताव बनाकर भेजा। इसके बाद अब इंटरलॉकिंग का कार्य हो चुका है। हम लगातार लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए प्रयासरत हैं। पूरे विकासखंड के लगभग हर ग्राम पंचायत में मेरे द्वारा कुछ न कुछ कार्य अवश्य कराया गया है अथवा कराया जा रहा है। जनता ने चाहा तो हम आगे भी इसी तरह का विकास कार्य लगातार करवाते रहेंगे। स्थानीय ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सूर्यकेश कुमार ने बताया कि बीते कई दिनों से यहां का मार्ग कच्चा ही पड़ा था। हमने और गांव के लोगों ने मिलकर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव को इस समस्या से अवगत कराया। इसके बाद अब मार्ग का निर्माण हो चुका है। हम लोग इस मार्ग के बनने से बेहद ही खुश हैं। इस दौरान मुख्य रूप से ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सूर्यकेश कुमार, संजय कुमार प्रजापति, राम अचल समेत तमाम लोग मौजूद रहे।




























































Leave a comment