Latest News / ताज़ातरीन खबरें
सार्ट सर्किट की वज़ह से सात बीघा गेंहूँ में लगी आग ,हुआ सब कुछ राख
बूढ़नपुर थाना कप्तानगंज के लखमीपुर गांव में आज दोपहर शार्टसर्किट के वजह से 7 बीघा गेंहू जलकर खाक हो गया।ग्रामीणों ने इसकी सूचना फायरब्रिगेड को दी लेकिन लेट आई।इस कारण ग्रामीणों में फायर ब्रिगेड के देर से आने के कारण आक्रोशव्याप्त है।ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यह विद्युत विभाग की घोर लापरवाही है।जिस कारण यह आग लगी है।आग लगने से अतुल यादव पुत्र अभिमन्यु 3 बीघा,व अशोक सिंह पुत्र राजनाथ सिंह,3 बीघा,बैजनाथ यादव,पुत्र सीताराम यादव 1 बीघा निवासी लखमी पुर गेंहू जलकर खाक हो गया।
























































Leave a comment