Latest News / ताज़ातरीन खबरें

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन

बिलरियागंज आजमगढ़। विकासखंड महाराजगंज के सहदेवगंज  मोड़ के पास बिलरियागंज रोड पर ऑल इंडिया रुरल एजुकेशनल फेडरेशन के द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के मुख्य अतिथि दिनेश सिंह रहे, मुख्य अतिथि  फीता काट कर रक्तदान की शुरूआत किया। शिविर के माध्यम से लोगों को बताया गया कि रक्तदान, देना ही सबसे बड़ा दान होता है रक्तदान से ही मनुष्य को जीवन दान दिया जा सकता है। और किसी की जिंदगी बचाई जा सकती है किसी की जिंदगी बचाने के लिए आप के रक्तदान का एक बूंद उसके जिंदगी को सवार सकती है। रक्तदान देना ही एक धर्म है। रक्तदान ही किसी के जीवन को बचा सकता है। रक्त के बिना ही मनुष्य एक पल भी जीवित नहीं रह सकता है। जीवित रहने के लिए मनुष्य को रक्त की आवश्यकता होती है। इस रक्तदान शिविर में महिलाओं एवं पुरुषों की भागीदारी रही। इसमें तीन महिलाएं भी अपना रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में विजय प्रताप भारद्वाज, बालकिशुन राजभर, रामायण राजभर, बुद्धिराम  राजभर, दीनदयाल राजभर, प्रेम आशीष उर्फ पमपम,विशाल श्रीवास्तव, उमेश, दीपक, शुभम, राम अचल आदि शामिल रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh