गन्ने के खेत में लगी आग दो बीघा जलकर खाक
अहरौला आजमगढ़(संतोष चौबे की रिपोर्ट)- थाना क्षेत्र के ग्राम पकड़ी में आज दिन गुरुवार को शाम लगभग 3:00 बजे राजाराम यादव, रामसूरत यादव पुत्रगड़ रामसुमेर यादव निवासी ग्राम पकड़ी और उनके बगल रामचेत यादव पुत्र माता बदन यादव ग्राम मुबारकपुर के खड़ी गन्ने के खेत में अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई जब की वहां पर अगल-बगल कोई भी विद्युत का तार या फिर मकान नहीं है गन्ने के खेत में अचानक आग लग जाने से गान्ने का खेत पूरी तरीके से धु धु कर जलने लगा इसके बाद जब आग पूरी तरह विकराल रूप में हो गई तब जाकर लोग जान पाए कि गन्ने के खेत में आग लग गई है आग लगते देख अगल-बगल के लोग शोर मचाना शुरू कर दिए। इसके बाद किसान गन्ने की खेत की तरफ दौड़े और दर्जनों की संख्या में किसान आग को बुझाने का प्रयास किए कडी मशक्कत के बाद किसी तरीके से 2 घंटे के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन दो बीघा गन्ने का खेत जलकर खाक हो गया इसमें लगभग 3 लाख से ऊपर का नुकसान हुआ है मौके पर पुलिस भी पहुंच गई थी और इसकी सूचना क्षेत्रीय लेखपाल और कृषि विभाग को और गन्ना विभाग को भी दे दी गई पीड़ित राजाराम यादव ने बताया ने बताया कि कोई राहगीर शौच करने के बहाने गया होगा और बीड़ी जलाकर फेंक दिया होगा तभी जाकर इस तरह की घटना हुई है।




























































Leave a comment