समूचे उत्तर भारत में शीतलहर शुरू
उत्तर प्रदेश। राजधानी दिल्ली सहित समूचे उत्तर भारत में शीतलहर शुरू हो गई है। हिमालय में हो रही बर्फबारी और मैदानों की तरफ चलने वाली हवाओं से पूरा उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में आ गया है। मध्य प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली में तो कोल्ड डे का अलर्ट है। इन राज्यों में पारा 10 डिग्री से नीचे चला गया है। राजधानी दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान पांच फीसदी से नीचे रिकॉर्ड किया गया।
उधर राजस्थान के हिल स्टेशन माउंट आबू में पारा शून्य पर पहुंच गया है। इसी तरह सीकर के फतेहपुर में पारा माइनस एक डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मध्य प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी में भी हर तरफ ओस जमी हुई नजर आ रही है। वहां रात का तापमान 1.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने हिमाचल और उत्तराखंड में पाला पड़ने का अलर्ट जारी किया है।
उधर जम्मू कश्मीर और लद्दाख में तापमान एक हफ्ते से माइनस में है। सोनमर्ग, गुलमर्ग में मंगलवार रात को भी भारी बर्फबारी हुई। राजधानी दिल्ली में 10 दिसंबर की सुबह तापमान ए दिन पहले के आठ डिग्री सेल्सियस की तुलना में गिरकर 4.9 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। सफदरजंग में दर्ज किया गया 4.9 डिग्री सेल्सियस का न्यूनतम तापमान इस सीजन में सबसे कम है। अगले दो दिन शीतलहर के चलते तापमान में और गिरावट आ सकती है।
उत्तर प्रदेश में भी ठंड बढ़ गई है।




























































Leave a comment