शिक्षक की 13वीं पर हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि
दीदारगंज-आजमगढ़ । विकासखंड मार्टीनगंज के अंतर्गत सुरहन गांव के शिक्षक स्वर्गीय गुलाब सिंह की 29 नवंबर को लंबी बीमारी के बाद मृत्यु हो गई थी उनकी 13वीं पर बुधवार दोपहर से ही देर रात तक श्रद्धांजलि देने वालों का ताता लगा रहा इस अवसर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया था जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया उनके बड़े पुत्र सच्चिदानंद उर्फ सचिन सिंह ने आए हुए सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया इस अवसर पर पूर्वांचल बोर्ड के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ,पूर्व मंत्री कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, विधायक दीदारगंज कमलाकांत राजभर, भाजपा जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, जिला मंत्री रामस्वारथ राजभर मंडल अध्यक्ष विकास राय , इंद्रपति सिंह सेवक, अनिल सिंह, गौरव सिंह मोनू पूर्व ब्लाक प्रमुख, विवेकानंद सिंह, माधवानंद सिंह, परमानंद सिंह आदि लोग उपस्थित थे।




























































Leave a comment