बजरंगी विश्वकर्मा बने आई.पी.एस. के मंडल अध्यक्ष
महराजगंज (आजमगढ़) | आइडियल पत्रकार संगठन की एक बैठक मंगलवार को स्थानीय नगर पंचायत के उज्जवल डे केयर सेंटर पर आयोजित की गई जिसमें सर्वसम्मत से बजरंगी विश्वकर्मा को आजमगढ़ मंडल अध्यक्ष, अमरनाथ मौर्य को प्रदेश संगठन मंत्री, तथा रामकृष्ण यादव को सगड़ी तहसील अध्यक्ष व हरिवंश चतुर्वेदी को महामंत्री चुना गया ।
बैठक मैं बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्र ने कहा कि पत्रकारों के हित के लिए संगठन सदैव तत्पर रहेगा तथा किसी साथी के मान-सम्मान पर कोई आंच नहीं आने दी जायेगी । राष्ट्रीय महासचिव रोशन लाल ने कहा कि वर्तमान परिवेश में पत्रकारिता एक जोखिम भरा कार्य है किंतु हमारे साथियों को शासन से किसी प्रकार की सुरक्षा नहीं प्राप्त होती है । हम सब मिलकर वैधानिक तरीके से अपनी मांगों के लिए लड़ाई लड़ेंगे । प्रदेश प्रभारी रामनारायण राय उर्फ बबलू ने कहा कि पत्रकारों को संरक्षण प्रदान करने का कार्य मात्र संगठन ही करता है । ऐसी स्थिति में हम सभी पत्रकारों को ईमानदारी व निष्ठा पूर्वक संगठन को मजबूती प्रदान करने की जरूरत है ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमरनाथ मौर्य, हरिवंश चतुर्वेदी, रामकृष्ण यादव, इंद्रजीत मौर्य, कमलाकांत शुक्ल आदि पत्रकार उपस्थित रहे ।




























































Leave a comment