दीदारगंज सपा विधान सभा अध्यक्ष की माता व पूर्व ग्राम प्रधान का निधन, शोक संवेदना मे पहुंचे क्षेत्रीय दिग्गज
मुहम्मदपुर/आजमगढ़।मुहम्मदपुर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत किशनपुर काशीनाथ की पूर्व प्रधान व अहियाई निवासी दीदारगंज विधान सभा समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष राम आसरे चौहान की माता मोमपत्ती देवी का सोमवार की रात्रि में लगभग 9:00 बजे आजमगढ़ के एक अस्पताल में निधन हो गया ।
जिनका अंतिम संस्कार मंगई नदी पर किया गया। बताते चलें कि पूर्व प्रधान मॉम पट्टी देवी 1 वर्ष से बीमार चल रहे थे इधर तीन दिन ऊपर अचानक तबीयत खराब हुई जिसमें उन्हें आजमगढ़ के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
उनके निधन की सूचना पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा । शोक संवेदना व्यक्त करने वाले में पूर्व मंत्री डॉ कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष आजमगढ़ विजय यादव, दीदारगंज विधायक कमलाकांत राजभर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य व प्रधान इकबाल उर्फ चुन्नू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामनयन यादव, प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष जियालाल यादव, किशनपुर काशीनाथ के प्रधान अरविंद यादव उर्फ पिंटू ,प्रधान जुल्मधारी यादव, अवधेश चौहान, उग्रसेन चौहान, राधेश्याम चौहान, राजीव चौहान ,क्षेत्र पंचायत सदस्य मेंराज अहमद, सुनील आनंद, मेंवा लाल यादव, भोरिक यादव ,अशोक यादव, राकेश यादव, मो तारिक,सुरेन्द यादव योगी,राम अवतार स्नेही,आफताब आलम आदि लोग थे।




























































Leave a comment