Latest News / ताज़ातरीन खबरें
एसडीएम लिखी गाड़ी पर बार बाला संग युवकों ने जमकर लगाए ठुमके, मनबढ़ युवक बजाता रहा हूटर, वीडियो हुआ वायरल
झांसी। झांसी में एसडीएम लिखी गाड़ी पर चढ़कर बार बाला संग युवकों ने जमकर ठुमके लगाए। इस दौरान मनबढ़ युवक गाड़ी का हूटर बजाते बोनट पर चढ़कर डांस कर रहे थे। इस दौरान कुछ युवक हाथ में नोट लेकर देखे जा रहे है।इसका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यूथ इंडिया टाइम्स इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता। यह गाड़ी बीडा से जुड़े अधिकारी की बताई जा रही है। हूटर बजाने के साथ-साथ बार बाला मैडम 'बैठ बोलेरो मैं तेरे खातिर लाया' गाने पर झूमती हुई नजर आ रही है। यह वीडियो शाहजहांपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रह है। जिस गाड़ी पर चढ़कर बार बाला नाच रही है वह बीड़ा की है। बताया जा रहा है कि इस गाड़ी का उपयोग एसडीम अपने सरकारी कार्य में करते हैं।




























































Leave a comment