बिजली विभाग द्वारा छापा मारने से मचा हड़कंप, विद्युत चोरी में मुकदमा दर्ज
बिलरियागंज। बिलरियागंज टाऊन उपकेंद्र के अंतर्गत अयूबनगर,राहुलनगर और इकरामनगर में उपखंड अधिकारी तुषार श्रीवास्तव और अवर अभियंता आशुतोष यादव,हेमंत यादव, सत्यम गौड़ एवं विजय यादव और विजिलेंस प्रभारी महावीर यादव के नेतृत्व में सुबह 7 बजे से चेकिंग अभियान चलाया गया।अभियान में लगभग 61 बकायेदारों की लाइन काटी गई और 12 लोगों पर विद्युत चोरी करते पाए गए। जिसमें सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।अभियान के दौरान बकायेदारों द्वारा 1.78 लाख रुपए जमा किया गया, 8 उपभोक्ताओं की भारवृद्धि की गई एवं 5 उपभोक्ताओं के संयोजनों की विधा परिवर्तन किया गया। विभाग की इस कार्यवाही से बकायेदारों में हड़कंप मचा रहा । विभागीय अधिकारियों द्वारा सभी बकायेदारों से बिल भुगतान कर कार्यवाही से बचने की अपील की गई एवं बताया गया कि यह अभियान आगे भी चलता रहेगा।




























































Leave a comment