Latest News / ताज़ातरीन खबरें
इस जगह पर प्रत्येक माह के दूसरे मंगलवार को लगता है नि:शुल्क नेत्र शिविर
कादीपुर (सुल्तानपुर) । क्षेत्र के पंडित लालता प्रसाद पब्लिक स्कूल हरीपुर में मंगलवार को नि:शुल्क नेत्र प्रशिक्षण शिविर का आयोजन संपन्न हुआ। शिविर का उद्घाटन विद्यालय प्रबंधक अम्बरीश मिश्र ने सरस्वती पूजन कर किया। इस अवसर पर इंदिरा गांधी आई हॉस्पिटल मुंशीगंज अमेठी से आए डॉक्टरों व उनकी टीम ने 231 मरीजों की आंखों का परीक्षण किया। परीक्षण में 53 मरीज मोतियाबिंद से पीड़ित पाए गए। कैंप इंचार्ज उमाशंकर मिश्र ने बताया कि मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों को बस द्वारा मुंशीगंज ले जाकर ऑपरेशन कर पुन: चिन्हित स्थान पर पहुंचाया जाएगा। नि:शुल्क नेत्र शिविर मेँ मरीजों के सहयोग मेँ शिवकुमार, अन्तिम मिश्र, चन्द्रमणि मिश्र, एसपी सिंह, दीपेश सिँह, सुधाकर, महेंद्र यादव आदि सक्रिय रहे।




























































Leave a comment