Latest News / ताज़ातरीन खबरें

धनतेरस का त्योहार खरीदारी के लिए बहुत शुभ


Dhanteras Par Kya Khareede: धनतेरस का त्योहार खरीदारी के लिए बहुत शुभ माना जाता है, इस दिन कई ऐसी चीजें हैं जिन्हें खरीदकर घर लाने से सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है। वर्ष 2024 में धनतेरस का त्योहार आज 29 अक्टूबर 2024, मंगलवार को मनाया जा रहा है । कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन को धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि अपने हाथ में अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे, धन्वंतरि भगवान लक्ष्मी जी के भाई कहे जाते हैं, उन्हें पीली धातु अधिक पसंद है। इसलिए इस दिन सोना खरीदा जाता है।

धनतेरस पर क्या खरीदना शुभ होता है? Dhanteras Par Kya Khareedna Hota Hai Shubh 
आपको बता दें कि  धनतेरस के दिन सोना-चांदी खरीदना बेहद  शुभ माना जाता है।

धनतेरस के त्योहार पर झाड़ू खरीदना शुभ होता है।

इस दिन नमक खरीदना शुभ होता है।

इस दिन 5 पान के पत्ते घर लाना शुभ माना जाता है। लक्ष्मी जी को पान का पत्ता चढ़ाया जाता है।

धनतेरस पर धनिया खरीदना शुभ होता है। धनिया समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसीलिए इसे धनतेरस पर खरीदें।

धनतेरस पर घर में लक्ष्मी चरण लाना बहुत शुभ माना जाता है, इस दिन घर में लक्ष्मी चरण लाना मां लक्ष्मी का आह्वान माना जाता है और इस दिन मां लक्ष्मी के चरणों को घर में लाना उन्हें अपने घर आमंत्रित करने के समान है।

अगर आप चाहें तो  दिवाली पूजा के लिए लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्ति खरीद सकते हैं। धनतेरस का दिन मूर्ति खरीदने के लिए  बेहद  शुभ माना जाता है। इसलिए धनतेरस पर लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति लाना शुभ होता है।

धनतेरस पर ये सभी चीजें अपने घर लाएं। ये सभी चीजें खरीदने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आपके घर में धन-धान्य की कमी नहीं होती।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh