विजेथुआ महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे, जिले के अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
कादीपुर ( सुल्तानपुर)।विजेथुआ महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने मँगलवार शाम जिले के अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। कार्यक्रम स्थल पर एडीएम व एडीशनल एसपी सुलतानपुर समेत एसडीएम उत्तम तिवारी, सीओ बिनय गौतम कादीपुर ने आयोजन समिति के कार्यकर्ताओँ सँग स्थल व्यवस्था का निरीक्षण किया। उच्चाधिकारियों ने इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर निर्देश दिया। विदित हो कि सत्यपथ फाउंडेशन के तत्वावधान में 6 दिवसीय विजेथुआ महोत्सव का आयोजन किया गया है जिसमें चित्रकूट पीठाधीश्वर जगतगुरु स्वामी श्री रामभद्राचार्य जी महाराज हनुमत कथा का श्रवण कराएंगे। इस दौरान राम विनय सिँह, रितेश दूबे, अम्बरीश मिश्र, हरिप्रसाद यादव, उदय सिंह, सत्यम तिवारी, अँकुर तिवारी, सँदीप चौधरी, प्रमोद कुमार गौतम आदि उपस्थित रहे।




























































Leave a comment