Latest News / ताज़ातरीन खबरें
नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा बीस अक्टूबर से
कादीपुर (सुलतानपुर)। प्रतिवर्ष होने वाली नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा रविवार बीस अक्टूबर को सायं सात बजे से जूनियर हाईस्कूल मैदान में शुरू होगी।
यह जानकारी देते हुए संयोजक सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि 21 वर्षों से लगातार एक ही स्थान व एक ही कथाकार द्वारा होने वाली यह संगीतमय रामकथा विशिष्ट महत्व रखती है। अट्ठाईस अक्टूबर तक प्रतिदिन रात दस बजे तक चलने वाली इस रामकथा में प्रख्यात कथाकार बाबा बजरंगदास व बाबा सम्पूर्णानंद रामकथा सुनायेंगे।
क्षेत्र में नया इतिहास रच रहे इस आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं।




























































Leave a comment