Latest News / ताज़ातरीन खबरें
दिव्य संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का भक्तिमय आयोजन
मरहरा अंबेडकर नगर । दिव्य संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का भक्तिमय आयोजन श्री सनातन सेवा समिति मरहरा के तत्वाधान में आयोजित किया जाएगा । यह भक्तिमय आयोजन नवरात्रि, दशहरा, दीपावली जैसे पवित्र पावन पर्व के शुभ अवसर पर समाज के समाजसेवियों द्वारा विगत कई वर्षों से कराया जा रहा है। कुछ जानकारी देते हुए संयुक्त रूप से समाजसेवी राजेश तिवारी एवं भावेश मिश्रा ने बताया कि आगामी 24 अक्टूबर बृहस्पतिवार से 30 अक्टूबर बुधवार तक श्रीमद् भागवत कथा संध्या काल से शुरू होकर देर शाम तक चलता रहेगा जिसका आयोजन स्थल प्राथमिक पाठशाला के बगल होगा। श्रद्धालुओं भक्त जनों को कथा का अमृत रसपान कराएंगी प्रसिद्ध कथावाचक राधिका किशोरी जी इस आयोजन को लेकर अभी से जोर-शोर से तैयारी शुरू हो गई है।




























































Leave a comment