अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पी०एम०-अजय) केन्द्रीय सलाहकार समिति, भारत सरकार की अध्यक्षता में बैठक हुई आयोजित
सुलतानपुर । प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पी०एम०-अजय) केन्द्रीय सलाहकार समिति, भारत सरकार, धीरेन्द्र कुमार वाल्मीकि जी का जनपद सुलतानपुर के भ्रमण के दौरान लोक निर्माण विभाग के सभा कक्ष में सभी सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी। उक्त बैठक में डीपीआरओ, जिला समाज कल्याण अधिकारी, एक्सीएन विद्युत, एक्सीएन विद्युत, सीएमओ, एक्सीएन जल निगम, डीएसओ, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी या उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहे। उक्त बैठक में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम्य योजना के सम्बन्ध में सभी सम्बन्धित अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गयी।
तत्पश्चात मा0 सदस्य, प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पी०एम०-अजय) केन्द्रीय सलाहकार समिति, भारत सरकार द्वारा नगर पालिका परिषद सभागार में आयोजित आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका द्वारा प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पी०एम०-अजय) केन्द्रीय सलाहकार समिति का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। श्री धीरेन्द्र वाल्मीकि द्वारा आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जी के चित्र पर माल्यार्पण/पुष्पार्जन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। मा0 सदस्य द्वारा सफाई सैनिको के साथ नगर पालिका टाउनहाल में आयोजित विचार गोष्ठी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। उक्त कार्यक्रम में चिकित्सा विभाग द्वारा लगाये गये मेडिकल कैम्प में सफाई कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। मा0 सदस्य द्वारा उपस्थित सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया।




























































Leave a comment