मेले में घूम रहे हैं छुट्टा जानवर प्रशासन मौन
कादीपुर (सुलतानपुर) । दुर्गा पूजा मेला के दौरान रात में खुलेआम छुट्टा जानवर घूम रहे हैं । जिस कारण दूर से आने वाले दर्शनार्थियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
यह जानकारी देते हुए जिला सुरक्षा संगठन के तहसील महासचिव ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि ने बताया कि मंगलवार की रात संगठन के सदस्यों ने मेला भ्रमण किया। इस दौरान यह देखा गया कि कई स्थानों पर छुट्टा जानवरों के कारण मेलार्थियों को असुविधा हो रही है। न तो इन जानवरों को पकड़ने का कोई उपाय किया जा रहा है न ही इन्हें भीड़ के इलाके से भगाने का ही कोई इंतजाम किया गया है।
मेला में आने वालों के लिए स्वच्छ पेयजल और शौचालय आदि की भी कोई व्यवस्था प्रशासन की ओर से नहीं की गई है। मेला में आने वाले लोगों की परेशानियों को हल करने के कोई उपाय नहीं किए गए हैं।




























































Leave a comment