Latest News / ताज़ातरीन खबरें

श्रीरामकथा का आमँत्रण लेकर रथ रवाना,विजेथुआ महोत्सव के आयोजक विवेक तिवारी ने हनुमानजी का पूजन कर रथयात्रा किया रवाना


कादीपुर सुल्तानपुर।विजेथुआ महोत्सव के आयोजन के पूर्व सत्यपथ फाउंडेशन के सँरक्षक विवेक तिवारी ने रथ यात्रा का शुभारंभ किया। रथयात्रा को सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय राजबाबू , क्षेत्रीय विधायक राजेश गौतम, पूर्व विधायक रामचंद्र चौधरी, प्रमोद मिश्र, चेयरमैन आनन्द जायसवाल, प्रमुख सर्वेश मिश्र, राम विनय सिँह, रितेश दूबे, अम्बरीश मिश्र व अन्य ने हनुमानजी का दर्शन पूजन के उपरांत आमंत्रण रथ की आरती उतार कर शुभारंभ किया गया।कालिनेम वध स्थल पौराणिक धर्मस्थली विजेथुआ महावीर धाम से धार्मिक स्थलों के लिए निकला 14 दिवसीय आमंत्रण रथयात्रा कस्बे में होते हुए प्राचीन पंचमुखेश्वर महादेव मंदिर भवानीपुर पहुंची।
 पंचमुखेश्वर महादेव मंदिर भवानीपुर में रथ का मंदिर के पुजारी सानू पाठक, व्यवस्था प्रमुख सुरेश गुप्ता, प्रधान प्रतिनिधि प्रेम प्रकाश जायसवाल, शिक्षक नरेंद्र सिंह, शीलेश बरनवाल, इन्द्रजीत वर्मा, अरविन्द पाण्डेय आदि ने रथ यात्रा का दीप प्रज्ज्वलित कर स्वागत किया।रथयात्रा आगामी 26 अक्टूबर से आयोजित विजेथुआ महोत्सव में जगतगुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी की हनुमत कथा के संदेश को जन-जन तक प्रसारित करेगी। यात्रा 25 अक्टूबर तक प्रतिदिन भ्रमण करेगी और हनुमत कथा रुपी पीयूष वर्षा से सराबोर होने के लिए सभी सम्मानित श्रद्धालुओं को विजेथुआ धाम पहुंचने का संदेश पहुंचाएगी। इस अवसर पर राम विनय सिँह, रितेश दूबे, डा. डीपी मिश्र, जगदम्बा उपाध्याय, विक्की वर्मा, विजय उपाध्याय, महेंद्र मिश्रा, दिनेश दूबे, आत्माराम मिश्र, रामू उपाध्याय, अँकित पाँडेय, नैन यादव, पँचम गौतम आदि उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh