Latest News / ताज़ातरीन खबरें

विजयदशमी के शुभ अवसर पर माता शेरावाली के दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन का सिलसिला जारी

जलालपुर अंबेडकर नगर उत्तर प्रदेश।  नवरात्रि पर्व का दसवां दिन समापन होने के उपरांत आज विजयदशमी के शुभ अवसर पर माता शेरावाली के दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन का सिलसिला जारी है। दोपहर से ही विसर्जन का सिलसिला चल रहा है। जिसमें सर्वप्रथम चक्र सुदर्शन दुर्गा पूजा सेवा समिति सहितअन्य कई दुर्गा पूजा समितियां द्वारा दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन करने का सिलसिला जारी है। माता रानी के जयकारों के साथ मूर्ति विसर्जन का सिलसिला लगातार जारी है।अवसर पर। नगर पालिका परिषद प्रशासन द्वारा कैंप लगाकर अधिकारियों , कर्मचारी,की उपस्थिति में। सेवाएं प्रदान की जा रही है। मछुआरों द्वारा माता जी के प्रतिमाओं का विसर्जन करने के लिए बुलाया गया है। और जरूरत पड़ने पर नाव की भी व्यवस्था की गई है। इस दौरान जलालपुर एसडीएम। सी,ओ, कोतवाल संतोष कुमार सिंह, अपने पुलिस टीम के साथ उपस्थित रहे। इस अवसर पर समाजसेवी गुड्डन मिश्रा, आनंद मिश्रा, शिवराम मिश्रा, जितेंद्र गोद उर्फ सोनू, सभासद अनुज सोनकर, जिला मंत्री पंकज वर्मा, आदि सहित तमाम समाजसेवी उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh