कम्पोजिट विद्यालय के नए भवन का बीईओ ने किया उद्घाटन
कादीपुर सुल्तानपुर।प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए सरकार का प्रयास जारी है। पठन-पाठन के साथ बच्चों की सुरक्षा के लिए जर्जर भवनों को तोड़कर नए भवन का निर्माण कर रही है। विकास खण्ड क्षेत्र मे ऐसे 12 नए भवन बन रहे हैँ जहाँ अब बच्चे शिक्षा ग्रहण करेंगे।
यह बातें विकास खण्ड क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय गुदरा मे बने नये भवन के उद्घाटन के दौरान बीईओ कृष्ण कुमार मिश्र ने कही। अशोक पाँडेय ने कहा कि नवीन भवन बनने से शिक्षार्थियों को अब और भी राहत मिलेगी। सरकार इसके सापेक्ष गुणवत्तापूर्ण भवनों का निर्माण करा रही है। इस अवसर पर थानाध्यक्ष उपेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व एबीआरसी महानारायण झाँ, संदीप सिंह
रामशब्द पाठक, मोहन सिंह,अशोक पांडेय,अखिलेश सिंह,प्रदीप झाँ,विवेक,विकास झाँ,सुरेंद्र मिश्र
विजय उपाध्याय आदि मौजूद रहे। विकास नारायण झा ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।




























































Leave a comment