निःशुल्क नेत्र शिविर में 226 मरीजों का परीक्षण
कादीपुर सुल्तानपुर। तहसील क्षेत्र के पंडित लालता प्रसाद पब्लिक स्कूल, हरीपुर में आयोजित नि:शुल्क नेत्र शिविर का धनंजय मिश्र (शाखा प्रबंधक-बैँक आफ.बडौदा हरीपुर) ने धूप दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक धनंजय मिश्र ने कहा कि जरूरतमंदों के लिए कार्य करना विद्यालय परिवार का सराहनीय कार्य है। श्री मिश्र ने कहा कि किसी की आंखों में रोशनी लाना उसके जीवन का सबसे अहम कार्य होता है। आयोजक अम्बरीश मिश्र (पत्रकार) ने शाखा प्रबंधक श्री मिश्र को स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उमाशंकर मिश्र, संतोष तिवारी, भोले दूबे, अंतिम मिश्र, शिवकुमार, आलोक कुमार, राकेश मिश्र, सुधाकर, चन्द्रमणि मिश्र, महेन्द्र यादव, अभिषेक तिवारी आदि उपस्थित रहे। कैंप में इंदिरा गांधी आई हॉस्पिटल मुंशीगंज अमेठी के डॉक्टर व टीम ने नेत्र परीक्षण कर मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों को ऑपरेशन की तिथि निर्धारित किया। शिविर में 226 मरीजों की आँखों का परीक्षण किया गया जिसमें 31 मोतियाबिंद पीडित थे।




























































Leave a comment