सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटो को अपने अपने क्षेत्र मे दुर्गा पूजा दसहरा व मेला सकुशल स्पन्न कराये जाने की दी गई जिम्मेदारी : उप जिलाधिकारी कादीपुर
कादीपुर । शारदीय नवरात्रि मे दसहरा ,दुर्गापूजा व पाण्डेयबाबा मेले की व्यवस्था को लेकर प्रशासन सक्रिय हो चला है । पीस कमेटी की बैठकें ,प्लैग मार्च , पूजा समितियों के साथ बैठके हो चुकी है और शासन के निर्देशों से आम जन को अवगत करा दिया गया है । जिलाधिकारी कृतका ज्योत्सना के निर्देश पर मंगलवार को उपजिलाधिकारी उत्तम तिवारी ने स्थानीय ब्लाक परिसर के मिलन हाल मे अधिकारियो व कर्मचारियों के साथ बैठक की ।
उपजिलाधिकारी उत्तम तिवारी ने मात हतो को शासन के निर्देशों का कढ़ाई से पालन सुनिश्चिचित करवाए जाने का बैठक मे निर्देश दिया । उपजिलाधिकारी ने बताया की मेला व दुर्गा पूजा को शांति ढंग से सम्पन्न कराये जाने के लिए तहसील क्षेत्र के जगह जगह होने वाले कार्यक्रमों के लिए कुल पैतीस सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गयी है ,सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटो को अपने अपने क्षेत्र मे दुर्गा पूजा दसहरा व मेला सकुशल स्पन्न कराये जाने की जिम्मेदारी दी गयी है । बैठक मे तहसीलदार घनश्याम भारती , नायब दोस्तपुर दुर्गेश कुमार सहित तमाम अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहें ।




























































Leave a comment