Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पूरे शहर का माहौल भक्तिमय कार्यक्रमों से चारों तरफ खुशी और उल्लास, उमंग से सरोवर

जलालपुर अंबेडकरनगर।   पूरे शहर का माहौल  भक्तिमय कार्यक्रमों से चारों तरफ खुशी और उल्लास, उमंग से सरोवर है। नवरात्रि के पावन पर्व के चलते। कहीं माता जागरण, रामलीला, नाटक, भजन कीर्तन, प्रवचन, देखने और सुनने को श्रद्धालुओं और भक्तजनों को मिल रहा है। शाम 6:00 बजे से लेकर प्रातः कालीन 4:00 बजे तक कार्यक्रमों की धूम मची रहती है। जिसकी वजह से जहां माता के भक्तगण माता रानी के गुणगान करते हैं और जयकारे लगाते हैं। वही  कई और मनमोहक भक्तिमय  प्रस्तुति होती रहती है। प्रमुख रूप से शक्तिपीठ श्री शीतला माता मठिया मंदिर जलालपुर, यादव चौराहा, जमालपुर चौराहा, मागूराडीला चौराहा, तहसील मार्ग रामलीला मैदान,  मितुपुर  रोड साहबतारा, नरेंद्र देव इंटर कॉलेज, उस्मापुर, संगत मंदिर, धर्मशाला, नगपुर, जैसे जलालपुर के विशेष स्थान पर भक्तिमय  कार्यक्रमों की प्रस्तुति चल रही है। जो आगामी दसवे दिन दशहरा का मेला संपन्न होने के बाद भारत मिलाप तक अनवरत संपन्न होगा। सभी कार्यक्रमों को लेकर पुलिस प्रशासन बराबर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी में लगी हुई है। जरूरत के हिसाब से पुलिस बल को दुर्गा जी के पंडालो के पास भी तैनात किया गया है। प्रत्येक दिन शाम 5:00 से  धर्मशाला स्थल से भगवान श्री राम जी का रथ भजन कीर्तन के साथ झांकियां के साथ रामलीला मैदान के लिए प्रस्थान करती है। जिसमें श्री रामलीला सेवा समिति, भक्तगण और  समाजसेवियों का बराबर योगदान देखने को मिल रहा है।
इस अवसर पर समिति के संरक्षक सुरेंद्र सोनी, समाजसेवी जितेंद्र कुमार गॉड उर्फ़ सोनू, संदीप अग्रवाल, अध्यक्ष संजीव मित्र, रविकांत जायसवाल, पूर्व सभासद विनय मिश्रा, पलटू दास मंदिर के महंत  राम प्रसाद बाबा, राधेश्याम सोनी, पहलवान राम प्रसाद विश्वकर्मा, गोविंद लाल गॉड,सहित भारी संख्या में जन समुदाय श्रद्धालु जन उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh