सुरक्षा में सुरक्षाबल चौकस तो जीवन रहेगी हमेशा सुरक्षित, अंबारी में पुलिस जवानों द्वारा चलाया गया वाहन चेकिंग
अंबारी आजमगढ़(वशिष्ट मौर्य की रिपोर्ट): कहा जा है कि सीमा पर जवान की पहरेदारी और सीमा के अंदर ईमानदार पुलिस जवान की पहरेदारी हर नागरिक को सुरक्षा और शांति का विश्वास का एहसास दिलाता हैं, इसी क्रम में आजमगढ़ जिले के फूलपुर कोतवाली के अंबारी पुलिस चौकी अंतर्गत मंगलवार को वाहनों का चलाया गया चेकिंग अभियान बता दें कि ,बढ़ते हुए अपराध को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा जबरदस्त कार्य कर रही है, स्थानीय पुलिस बल द्वारा अंबारी में चौक पर चार पहिया और दो पहिया वाहनों से लेकर बड़े बसो तक चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें फूलपुर कोतवाली पुलिस के तरफ से एसआई दयाशंकर और उनके साथ अंबारी चौकी के जवान दीनबंधु, अरविंद यादव, अनुपम सिंह ,कांस्टेबल इरशाद अहमद, कांस्टेबल जितेंद्र , रजनीश कांस्टेबल की देख रेख में जबरदस्त चेकिंग चलाया गया।




























































Leave a comment