पुलिस बैरियर लगाकर दबंग युवक कर रहा वसूली - प्रतापगढ़
प्रतापगढ़ : बेल्हा देवी मंदिर जाने वाले वाहनों से चौराहे पर पुलिस बैरियर लगाकर दबंग युवक रोककर अंदर जाने के लिए वाहनों से बेखौफ होकर वसूली कर रहा है। यही नहीं पैसा न देने पर अभद्रता भी करता है। शुक्रवार की सुबह एक कार चालक ने मंत्री का भी परिचय दिया। इसके बावजूद भी दबंग बगैर पैसे लिए वाहन अंदर नही जाने दिया। यही नहीं करीब 11 बजे समाजवादी पार्टी के पुर्व जिलाध्यक्ष भैयाराम पटेल परिवार संग कार से बेल्हा देवी दर्शन के लिए जा रहे थे। बेल्हा देवी चौराहे पर दबंग युवक ने पैसा न देने पर उनकी कार अंदर नही जाने दिया तो परिवार को चौराहे पर उतारकर वह खुद कार से वापस चले गए। सूत्र बताते है कि यह कार्य स्थानीय पुलिस के सरक्षण पर चल रहा है । इसमें पुलिस का हिस्सा रहता है। संभ्रांत लोगो से युवक द्वारा की जा रही वसूली की आम जनमानस में खासी चर्चा है।





















































Leave a comment