खानजहापुर चौक का दस दिनों से जला ट्रांसफार्मर , नहीं बदले जाने से सैकड़ों घरों में छाया अंधेरा
दीदारगंज- आजमगढ़।फूलपुर तहसील क्षेत्र के खानजहापुर चौक पर लगा 25केवीए का ट्रांसफार्मर दस दिनों से जला पड़ा है विभाग को सूचना के बावजूद भी आज तक नया ट्रांसफार्मर नहीं लग सका। ट्रांसफार्मर जिससे खानजहापुर चौक के व्यापारी किसान दस दिनों से अंधेरे में रहनें को मजबूर हैं।इस भीषण गर्मी में लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौन साधे हुए है।ट्रांसफार्मर का अभी तक कोई पता नहीं है ।जे ई द्वारा सिर्फ आश्वासन ही मिलता है ।
विद्युत आपूर्ति बरईपुर विद्युत उपकेंद्र से की जाती है। हर कोई उमस भरी गर्मी में परेशान हैं।रविवार के व्यापारियों ने ट्रांसफार्मर के पास प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करनें वालों में रबि प्रकाश सिंह, अनिल, अतुल ,नविद ,प्रदीप चौरसिया, अंकित मौर्य जीया बरनवाल सोमारु चौरसिया आदि थे ।



























































Leave a comment