नगर पालिका परिषद बरहज में हर्ष उल्लास श्रद्धा भक्ति के बीच मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव
देवरिया।स्थानीय नगर पालिका परिषद गौरा बरहज में श्री कृष्ण जन्म उत्सव के अवसर पर भव्य झांकी सजाई गई देर शाम भगवान की नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल द्वारा पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना किया गया वहीं नगर की महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन देर रात तक चलता रहा नगर पालिका की भव्य झांकी को देखने के लिए नगर के तमाम महिला पुरुष बच्चे इकट्ठा हुए भगवान के जन्मोत्सव के बाद लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने बताया कि भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के बाद भगवान का छठी हार नगर पालिका परिषद में भव्य रूप से मनाया जाएगा।
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का संदेश है कि धर्म सत्य प्रेम और कर्म की शिक्षा हम सभी को सदैव प्रेरणा देती है भगवान कृष्ण की कृपा समस्त नगर वासियों पर निरंतर बनी रहे यह मेरी मंगल कामना है।


























































Leave a comment