एडीएम की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 78 शिकायतें प्राप्त, 3 मामलों का मौके पर निस्तारण
घोसी।मऊ।घोसी तहसील सभागार में शनिवार को एडीएम प्रवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में 'संपूर्ण समाधान दिवस' का आयोजन संपन्न हुआ। इस दौरान जनसमस्याओं से जुड़े कुल 78 मामले दर्ज किए गए, जिनमें से 3 मामलों का मौके पर ही त्वरित निस्तारण कर दिया गया। शेष बचे 75 मामलों को संबंधित विभागों को भेजते हुए गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए। कहा कि निस्तारण में किसी भी तरह की शिथिलता नहीं होनी चाहिए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग से संबंधित 40 मामले आए, जबकि थाना से जुड़े 21, ब्लॉक के 7, नगर पंचायत के 5, विद्युत विभाग के 2 और अन्य विभागों के 3 मामले दर्ज किए गए।
एसडीएम अशोककुमारसिंह सहित सभी अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।
एडीएम प्रवेंद्र कुमार ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सम्पूर्ण समाधान दिवस में आने वाली प्रत्येक शिकायत का निष्पक्षता और गंभीरता से निस्तारण कराया जाए। लोग बहुत विश्वास के साथ यहां आते हैं।उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में केवल औपचारिकता न हो, बल्कि मौके पर जांच कर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करने पर भी जोर दिया।
एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने कहा कि फरियादियों की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि प्राप्त शिकायतों का नियमानुसार निस्तारण कर उसकी रिपोर्ट समय से उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। इसके लिए सम्बन्धित अधिकारी, कर्मचारी जिम्मेदार होगे।
सीओ सतेंद्र भूषण तिवारी ने कहा कि पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं।
सम्पूर्णसमाधानदिवस में तहसीलदार अनीशसिंह,नायब तहसीलदार अमरनाथयादव, एसडीओ विद्युत इंद्रबहादुरमौर्य, नगरपंचायत के ईओ अनिल कुमार, अपराध निरीक्षक मोतीलाल पटेल, कानूनगो मतीन खान, लेखपाल अरविंद पांडेय, गौरव राय, समेत स्वास्थ्य , शिक्षा, विभाग के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


























































Leave a comment