बगैर किसी पद पर रहे समाज का एक बड़ा कार्य करने वाले ऐसे नेता की खूब हो रही चर्चा
मुहम्मदपुर/ आज़मगढ़ ।विकास खण्ड मुहम्मदपुर की रानीपुर रजमो ग्राम पंचायत जनपद की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत है जहां पर खेती योग्य भूमि हमेशा जलमग्न रहती है ।
बरसात के दिनों में सैकड़ो एकड़ भूमि जल मग्न हो जाती है जिससे कि फसले बर्बाद हो जाती हैं। इस समस्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य एवं पूर्व मंत्री डॉ कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा द्वारा प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग से मिलकर इस समस्या को रखा।
इस संदर्भ में पूर्व मंत्री डॉक्टर कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा ने बताया कि लंबे समय से रानीपुर में ग्राम वासियों से जलमग्न समस्या रही है ,जिससे फसले बर्बाद हो जाती थी ।उसके लिए प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग अजय चौहान आई ए एस से मिलकर व्यक्तिगत अनुरोध किया।
बिंद्रा बाजार में पुलिया निर्माण हेतु 34 लाख 75000 हजार धन स्वीकृत कर दिया , जिसका टेंडर शीघ्र हो जाएगा लोक निर्माण के प्रमुख सचिव जी को बहुत-बहुत धन्यवाद।
जानकारी पाकर क्षेत्र में अपार हर्ष है वहीं स्थानीय लोगों ने पूर्व मंत्री का आभार व्यक्त किया।
क्षेत्र के विभिन्न लोगों के बीच में चर्चा का विषय बना हुआ है कि जो व्यक्ति बगैर किसी पद पर रहे समाज का कार्य किया ।



























































Leave a comment