Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सीएम योगी ने की विकास कार्यों की समीक्षा; कलेक्ट्रेट बनी छावनी, वरिष्ठ अधिकारी हर 15 दिन पर परियोजनाओं की करें समीक्षा-मुख्यमंत्री


आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को आजमगढ़ दौरे पर आएं। उन्होंने अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों संग समीक्षा बैठक कर आजमगढ़ मंडल की कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा की। सीएम ने शासन की जनहित एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध तरीके से गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित कराएं जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को दिन में करीब 11 बजे हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन में पहुंचे। इसके बाद वह कलेक्ट्रेट सभागार में पहुंचे। जहां उन्होंने अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की। बलिया और मऊ जनपद के अधिकारी ऑनलाइन समीक्षा बैठक से जुड़े। उन्होंने कहा कि विकास परियोजनाओं की नियमित रूप से निगरानी की जाए। हर परियोजना के लिए एक अलग नोडल अधिकारी नियुक्त करें, जो हर सप्ताह प्रगति की रिपोर्ट दे। वरिष्ठ अधिकारी हर 15 दिन पर परियोजनाओं की समीक्षा करें। उन्होंने कहा कि सभी परियोजनाओं को उनकी निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए। गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए। कोई परियोजना लेट नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जाम की समस्या न होने पाए।

 सड़क और गाड़ियां खड़ी न हों। पटरी व्यवसायियों को भी व्यवस्थित किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि माफिया पर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही सगड़ी तहसील के देवरा क्षेत्र में बहने वाली घाघरा नदी के जलस्तर की जानकारी ली। उन्होंने बाढ़ को लेकर सतर्क रहने के निर्देश दिए। साथ ही तैयारियों के बारे में जानकारी ली। सीएम ने कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की, कहा की अपराधियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। इसमें किसी भी प्रकार के लापरवाही नहीं होनी चाहिए।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh