Latest News / ताज़ातरीन खबरें
डोडोपुर के निकट तमसा नदी में अज्ञात महिला का मिला शव
निज़ामाबाद ।निजामाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डोडोपुर के निकट तमसा नदी में एक अज्ञात महिला का शव मिला है जिसकी उम्र लगभग 65 वर्ष है। शव नदी के किनारे बहते हुए आकर झाड़ी में फंसा हुआ था ।
सूचना पर अज्ञात महिला के शव को नदी से बाहर निकलवाया गया शव 4-5 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है महिला के शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस भेज दिया गया है। जिसके के भी आस-पड़ोस, गांव क्षेत्र अथवा जानकारी में कोई 65 वर्षीय महिला 4-5 दिन से लापता हैं तो निज़ामाबाद थाना पर संपर्क कर लें ।



























































Leave a comment