शिवनारायण पंथ के जिला हुकमी महंथ का आकस्मिक निधन , क्षेत्र में शोक की लहर : मुहम्मदपुर
मुहम्मदपुर/आज़मगढ़।मुहम्मदपुर क्षेत्र के मोहिउद्दीन पुर निवासी शिवनारायण पंथ के जिला हुकूमी महंथ शंकर प्रसाद का सोमवार सुबह लगभग 11:00 बजे दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया, उनके निधन की खबर सुनकर जिले में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
बताते चलेकि मुहम्मदपुर क्षेत्र के मोहिउद्दीन पुर गांव निवासी शिव नारायण पंथ के जिला हुकुमी महंत शंकर प्रसाद सोमवार को अपनी पत्नी को अपनी हीरो मैजेस्टिक मोटरसाइकिल से इलाज कराने के लिए फरिहा बाजार गए थे और फरिहा बाजार में चिकित्सक से इलाज करने के बाद जैसे ही बाइक के पास पत्नी के साथ पहुंचे कि अचानक दिल का दौरा पड़ गया और वहीं गिर गए। आसपास के लोगों ने पास के चिकित्सक को दिखाया चिकित्सक ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया, हुकुमी महंत का अंतिम संस्कार मंगलवार को लगभग 2:30 बजे गांव की कब्रिस्तान में लगभग किया जाएगा।



























































Leave a comment